भूपेंद्र सिंह हुड्डा का BJP पर वार, कहा-अमेरिका जितना, सुविधा पाकिस्तान जैसी’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के नेता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, भाजपा ने वाहनों के चालान तो अमेरिका जितने कर दिए हैं और सुविधाएं पाकिस्तान जैसी दे रही है। बाइक की कीमत 15 हजार और चालान 25हजार, इसी तरह ट्रैक्टर 60 हजार का और चालान 1 लाख का ये जनता के साथ कैसा न्याय है।

bjp congress

कुछ लोग तो  चालान की कीमत देखकर अपना वाहन छोड़कर ही भाग जाते हैं। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही बस अपना सारा जोर 75 बार के नारे पर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की 75 सीटों का तो पता नहीं लेकिन आम आदमी की जरूरत है कि जो चीजें हैं उनकी कीमतें जरूर आसमान छू रही है। भूपेंद् हुड्डा ने कहा कि अब प्रदेश की हवा बदल चुकी है कांग्रेस का नारा है कि भाजपा को प्रदेश से बाहर करना है और यह सब जनता के सहयोग से हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *