ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी बिगुल बजने के बाद अब उम्मीदवारों के नामों पर जोर शोर से मंथन चल रहा है | न तो अभी बीजेपी ने किसी उम्मीदवार का ऐलान किया है, और न ही कांग्रेस और इनेलो ने | हालांकि टिकटों को फाइनल करने को लेकर बैठकें जरुर चल रही हैं | इसी कड़ी में दिल्ली में हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक हुई |
जिसमें उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनावी रणनीति बनाने तक को लेकर चर्चा हुई है | देर रात तक चली इस बैठक के बारे में बताते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि, टिकटों को लेकर पैनल तैयार कर लिया गया है, अब सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार किया जा रहा है |
Watch Video
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/500701354084076/
