दिवालिया हुआ 178 साल पुराना ट्रैवल ग्रुप ‘थॉमस कुक, 22 हजार लोगों की छिन गई नौकरिंयां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब्रिटेन के मशहूर ट्रैवल ग्रुप थॉमस कुक ने रविवार को खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। 178 साल पुराने थॉमस कुक पर 1.7…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब्रिटेन के मशहूर ट्रैवल ग्रुप थॉमस कुक ने रविवार को खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। 178 साल पुराने थॉमस कुक पर 1.7 अरब पाउंड (15 हजार करोड़ रुपए) का कर्ज है। ऐसे में कंपनी के 22 हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं। कंपनी ने कहा कि, तमाम कोशिशों के बावजूद नए निवेशकों से एग्रीमेंट नहीं हो पाया। इसलिए दिवालिया की अर्जी दाखिल करने का फैसला लेना पड़ा।

इसके अलावा कंपनी के पास कोई और चारा नहीं था। संचालन जारी रखने के लिए कंपनी को 20 करोड़ पाउंड (1766 करोड़ रुपए) की तत्काल जरूरत थी। कंपनी की सभी उड़ानें रद्द हो गई है जिसके बाद ब्रिटेन सरकार यात्रियों को वापस लाने की कोशिश में लगी है।वहीं, थॉमस कुक के बंद होने से दुनियाभर के 6 लाख पर्यटक फंस गए हैं। इनमें से 1.5 लाख ब्रिटेन के हैं।

Thomas Cook

178 साल पुरानी कंपनी ने एक बयान में कहा है कि, तमाम गंभीर प्रयासों के बावजूद कंपनी के शेयरधारकों और कर्जदाताओं के बीच समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया। वहीं थॉमस कुक इंडिया ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, यहां कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *