SOLAN की जिला परिषद में भाजपा ने किया कब्जा , शीला कुमारी दूसरी बार बनी अध्यक्ष, पंकज शर्मा को चुना गया उपाध्यक्ष

सोलन,  13 जुलाई सोमवार को जिला परिषद सोलन को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। भाजपा ने इन चुनावों में एक तरफ़ा जीत हासिल…

सोलन
सोलन,  13 जुलाई

सोमवार को जिला परिषद सोलन को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। भाजपा ने इन चुनावों में एक तरफ़ा जीत हासिल की है। शीला कुमारी जो की डांगरी जिला परिषद वार्ड से चुनकर आई थी उन्हें दूसरी बार जिला परिषद का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।वही टकसाल वार्ड से जीत कर आए पहली बार जिला परिषद सदस्य बने पंकज शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है।चुनाव के मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल और अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे। इस दौरान मिठाई बांटकर भाजपा ने जश्न मनाया।

जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गई शीला कुमारी ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को मीडिया के समक्ष रखते हुए  कहा कि वह दूसरी बार  जिला परिषद अध्यक्ष बनी है और उन्हें इस बार निर्विरोध अध्यक्ष जिला परिषद का चुना गया है।उन्होंने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ तालमेल बिठाकर सभी जिला परिषद वार्ड में एक समान विकास करवाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं पंकज शर्मा ने कहा कि वह पहली बार जिला परिषद सदस्य चुनकर आए हैं पहले ही बार पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि वह पानी सड़कों के मुद्दों को प्राथमिकता से सदन में उठाएंगे।वहीं इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार चुनाव से भागती रही और उसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भी सरकार ने काफी विलंब किया, लेकिन भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की । उन्होंने कहा कि विकास को आगे बढ़ाने के लिए सोलन नगर निगम और जिला परिषद में भाजपा कार्य करेगी।

अन्य खबरें जाने –

CHAMBA के बघेईगढ़–चांजू मार्ग पर चौरसियों में बड़ा हादसा टला, क्रैश बैरियर नहीं होने से खाई की ओर लटकी कार, कोई जानि नुकसान नही हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *