बीजेपी की बड़ी घोषणा: विधायक, सांसद समेत इन सभी को नहीं मिलेगी टिकट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा में बीजेपी का टिकटों को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा में बीजेपी का टिकटों को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बड़ा बयान सामने आया है। सुभाष बराला ने कहा है कि बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी कर सकती है।

बराला ने बताया कि 29 सितंबर को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है और इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी। सुभाष बराला ने बताया कि बीते दिन दिल्ली में हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक मीटिंग हुई, जिसमें टिकटों के आवंटन को लेकर चर्चा हुई है।

वहीं, अब ये भी लग रहा है कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं, अब पार्टी हाईकमान के आदेश का ही इंतजार किया जा रहा है। बराला का कहना है कि किसी भी विधायक मंत्री, सांसद के परिवार को टिकट नहीं दी जाएगी और न ही मेयर, जिला परिषद चेयरमैन को टिकट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *