Bike theft gang busted in Kaithal: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

कैथल, 6 अक्टूबर     कैथल जिले में चोरों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिसके लिए अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।इसी कड़ी…

कैथल

कैथल, 6 अक्टूबर    

कैथल जिले में चोरों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिसके लिए अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।इसी कड़ी में एंटी एक्सटोर्शन सेल द्वारा एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को काबू किया गया है।

बाइक चोरी के मामले में 3 आरोपी काबू

DSP रमेश चंद्र ने बताया की गांव पाडला निवासी राममेहर की शिकायत अनुसार 18 सिंतबर को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गए। जिसके लिए पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।मामले की जांच एंटी एक्सटोर्शन सेल को सौंपी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया।

आरोपियों के पास से 12 बाइक बरामद

आरोपियों की पहचान राजोद निवासी दीपक, जोनी व मेहर सिंह के रूप में हुई। व्यापक पूछताछ दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक सहित कुल 12 चोरी की बाइक बरामद की गई। सभी बाइकें पानीपत, बरवाला व कैथल से चोरी होनी पाई गई। जिनमें से जिला कैथल से 4 बाइक चोरी होनी पाई गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य खबरें जानें-

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *