Faridabad में सराय टोल पर बाइक ग्रिल से टकराई,बाइक सवार दोनों युवकों की मौत, CCTV में कैद हादसा

फरीदाबाद, 10 सितंबर फरीदाबाद में सराय टोल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।हादसा सुबह  करीब 4 बजे हुआ।जिसका CCTV भी सामने आया है। CCTV…

फरीदाबाद Bike crashes into a railing at Sarai Toll in Faridabad; both riders killed; accident captured on CCTV.

फरीदाबाद, 10 सितंबर

फरीदाबाद में सराय टोल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।हादसा सुबह  करीब 4 बजे हुआ।जिसका CCTV भी सामने आया है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक आ रही है।अचानक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे की ग्रिल से जा टकराई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।

CCTV फुटेज में दोनों युवक बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं।सड़क पर गिरने से दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Shimla में भाजपा ने 25 साल बाद जिला परिषद की सीट पर किया कब्जा, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *