ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस 13 की सबसे स्ट्रांग और धमाल मचाने वाली शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने प्यार का इजहार कर दिया है | जी हां शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही है | तो वहीं बिग बॉस के घर में दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिलती है तो कभी प्यार |
आपको बता दे कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में इतनी पागल हो गई है कि वो अपने गेम को ख़राब कर रही है | हाल ही में शहनाज गिल ने सिद्धार्थ को कहा था कि वो उनसे प्यार करती है | इतना ही नहीं शहनाज, सिद्धार्थ को धमकाते हुए कहती है कि तू सिर्फ मेरा है और कोई बीच में आएगा तो मैं उसे फाड़ दूंगी | मुझे गेम नहीं जीतना, मुझे तुझे जीतना है | मैं तुझसे प्यार करती हूँ |
तो वहीं इन सबको देख कर शहनाज के पिता का बयान भी सामने आया है उन्होंने इस शो पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिए है | उनका कहना है कि सिद्धार्थ कलर्स चैनल के खास आदमी हैं और उन्हें शो को जीताने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है | अगर भेदभाव ना हो तो ये शो मेरी बेटी शहनाज़ ही जीतेगी |
लेकिन इससे पहले शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते पर भी बयान आया था | उनका कहना था की उनकी बेटी और सिद्धार्थ दोनों एक दूसरे को पसंद करते है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है | अगर दोनों शादी भी करना चाहेंगे तो इससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा |




