संजय राउत का बड़ा बयान, महाराष्ट्र का खेल खत्म अब गोवा की बारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपना कार्यभार संभालेंगे। तो दूसरी तरफ शिवसेना के बड़े नेता और सांसद संजय राउत ने एक बड़ा बयान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपना कार्यभार संभालेंगे। तो दूसरी तरफ शिवसेना के बड़े नेता और सांसद संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हुई, अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं।

राउत के बयान से गोवा में राजनीति शुरू

जानकारी देते हुए राउत ने कहा कि, गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई तीन विधायकों के साथ मिलकर शिवसेना के साथ गठबंधन करने वाले हैं। संजय राउत ने का कि, गोवा में एक नया राजनीतिक फ्रंट आकार ले रहा है। जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ है । जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *