‘कुलभूषण जाधव’ मामले में पाकिस्तान की ओर से सामने आया बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुलभूषण जाधव मामले को लेकर पाकिस्तान की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुलभूषण जाधव मामले को लेकर पाकिस्तान की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि, कुलभूषण को लेकर भारत सरकार के साथ कोई डील नहीं हुई है। भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव साल 2016 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।

इतना ही नहीं, पाक विदेश मंत्राल ने अपने बयान में कहा है कि, ‘कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे के फैसले का सम्मान करते हुए पाकिस्तानी कानून के हिसाब से ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

jadhav

बता दें, आईसीजे ने जुलाई, 2019 में पाकिस्तान द्वारा जाधव को दी गई फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। आईसीजे के फैसले के अनुसार, पाकिस्तान सरकार को कुलभूषण जाधव के खिलाफ विएना समझौते के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया चलानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *