ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला सेक्टर-6 स्थित हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के हेड ऑफिस में बड़ा घोटाला सामने आया है। मंडी बोर्ड के छह अधिकारियों ने छह साल तक डिपार्टमेंट की आंखों में धूल झोंकते हुए लाखों रुपए का गबन बड़ी प्लानिंग से किया, ताकि किसी को पता ही न चले।
अलग-अलग कोटेशन बिल, टूअर और काम दिखाकर अपने नाम पर चेक कैश करवाए गए। 2013 से शुरू हुआ ये घोटाला 2019 तक चलता रहा। घोटाले सामने आने पर इन अधिकारियों के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-5 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 409, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
