कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 17 सिटिंग विधायकों को टिकट मिलना तय, इस दिन लिस्ट करेंगे साझा..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें टिकटों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें टिकटों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा की तरफ से ऐलान किया गया कि 17 सिटिंग विधायकों को टिकट दिया जाएगा।

इसके साथ ही पार्टी की तरफ से ये भी कहा गया कि विधानसभा चुनाव में एक ही परिवार से एक प्रत्याशी ही खड़ा किया जाएगा। वहीं, 30 सितंबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी में टिकटों का ऐलान होगा। अब 28 और 29 सितंबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

वहीं, इस मीटिंग में सभी कांग्रेसी नेताओं ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव के लिए आए सभी सुझावों पर मंथन किया जाएगा। सैलजा ने कहा कि जीतने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नये चेहरों को भी मौका दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *