Petrol and Diesel Price: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है. पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. जिसके अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 9 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं.
हालांकि, मार्च के बाद से सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. जिस कारण आज भी कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो जान ले पेट्रोल-डीजल के नए दाम. (Petrol and Diesel Price)
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Prices)
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है.
SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत
अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी. वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



