Actress Shilpa Shetty and Raj Kundra: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Actress Shilpa Shetty and Raj Kundra reached Bombay High Court: क्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) इन दिनों अपने काम में कम और कानूनी मामलों में ज्यादा…

Actress Shilpa Shetty and Raj Kundra reached Bombay High Court: क्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) इन दिनों अपने काम में कम और कानूनी मामलों में ज्यादा उलझी नजर आ रही हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज किया गया है. (Actress Shilpa Shetty and Raj Kundra reached Bombay High Court)

एक्ट्रेस समेत चार लोगों पर अपने निजी कार्यक्रम के चलते आम लोगों को काफी परेशानी पहुंचाने का आरोप है. इसी बीच शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty)  और राज कुंद्रा (Raj Kundra) को ईडी से मुंबई के पॉश जुहू इलाके में अपने आवासीय परिसर और पावना झील के पास अपने फार्महाउस को खाली करने के निर्देश मिले थे. इस मामले में अब शिल्पा और राज ने ईडी के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी बेदखली नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

ED द्वारा भेजे गए नोटिस में उन्हें नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्राधिकरण के आदेशों के अनुपालन में पुणे में पावना बांध के पास स्थित अपना बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है. न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने बुधवार (9 अक्टूबर) को ईडी को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई गुरुवार (10 अक्टूबर) दोपहर को होगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *