सामने आई बिग बॉस-13 के घर की तस्वीरें, इस बार होगा कुछ ऐसा नजारा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘बिग बॉस 13’ शो जल्द ही आपके घर में दस्तक देने वाला है। जी हां,बिग बॉस का 13वां सीजन 29 सितंबर से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘बिग बॉस 13’ शो जल्द ही आपके घर में दस्तक देने वाला है। जी हां,बिग बॉस का 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। हर किसी को बिग बॉस के घर को देखने की उत्सुकता रहती है। इसकी वजह है घर का डिजाइन। वहीं शो शुरू होने से पहले बिग बॉस-13 के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाएगा।

bigboss

बिग बॉस के नए सेटों को निर्देशक उमंग कुमार ने डिजाइन किया है। निर्देशक उमंग कुमार इसके डिजाइन में घर में बहुत सारे पॉप आर्ट, रंग, फर और जीवंत तत्व जोड़े हैं लेकिन रसोई  काफी शांत और सरल है।

 

इस बार भी घर का डिजाइन बिल्कुल अलग और बेहद आकर्षक है। लीविंग एरिया से लेकर किचन तक, सब कुछ काफी मॉर्डन और एंटीक पीस से डिजाइन किया गया है।

bigbosss

इस आलीशान घर में करीब 93 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों पर नज़र रखी जा सके।  इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट्स एंट्री करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *