ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के पक्ष में प्रचार किया | यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए, हुड्डा ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया |
उन्होने बीजेपी पर पांच साल में राज्य को पिछाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने कांग्रेस की तरफ से गरीबों के लिए शुरु की योजनाएं बंद कर दी | गरीबों की दाल रोटी, अरावली के पहाड, यमुना की रेत तक बीजेपी के मंत्री और नेता खा गये।

