भूपेंद्र हुड्डा ने 33 सदस्यीय कमेटी का किया गठन, पढ़िए कौन-कौन है शामिल

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 33 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। बता दें कि 18 अगस्त को…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 33 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। बता दें कि 18 अगस्त को रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महापरिवर्तन रैली के दौरान कमेटी बनाने की घोषणा की थी।

हुड्डा के महारैली में लिए गए संकल्प के मुताबिक प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत से वे तुरंत काम पर जुटेंगे, ताकि हरियाणा में लोगों की ऐसी अपनी सरकार बने जो सभी वर्गों के हित में काम करे और प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखें।

इस कमेटी के चेयरमेन पूर्व मंत्री हर मोहिंदर सिंह चढ्ढा होंगे और संयोजक विधायक उदय भान।

कमेट के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं-
1. धर्मपाल सिंह मालिक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
2.  फूल चंद मुलाना, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
3. विधायक और पूर्व स्पीकर डॉ. रघुवीर सिंह कादयान
4. विधायक और पूर्व स्पीकर श्री कुलदीप शर्मा
5. विधायक करण सिंह दलाल
6. विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा
7. विधायक आनंद सिंह दांगी
8. विधायक जगबीर मालिक
9. विधायक गीता भुक्कल
10. विधायक जयवीर बाल्मिकी
11. विधायक शकुंतला खटक
12. विधायक ललित नागर
13. पूर्व विधायक जय तीरथ दहिया
14. पूर्व विधायक राव धर्मपाल सिंह
15. पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह
16. पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा
17. पूर्व मंत्री निर्मल सिंह
18. पूर्व सीपीएस दिल्लू राम बाजीगर
19. पूर्व सीपीएस राव दान सिंह
20. पूर्व मंत्री राव नरेन्द्र सिंह
21. पूर्व सांसद कैलाशो सैनी
22. पूर्व सांसद रंजीत सिंह
23. पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान
24. पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी
25. पूर्व मंत्री आफताब अहमद
26. पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला
27. पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर
28. पूर्व सीपीएस सुश्री शारदा रठौड़
29. पूर्व विधायक जिले राम शर्मा
30. पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर
31. डॉ. के वी सिंह
32. वीरेन्द्र मराठा
33. अनिल शोरेवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *