अभय चौटाला का बड़ा बयान, जेजेपी से गठबंधन करने को लेकर साफ तौर पर किया इंकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने एक बड़ा बयान दिया है, अभय चौटाला ने कहा है कि अजय चौटाला परिवार से सुलाह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने एक बड़ा बयान दिया है, अभय चौटाला ने कहा है कि अजय चौटाला परिवार से सुलाह नहीं करेंगे। अभय ने कहा कि जजपा के नेताओ ने हमसे अलग होने के बाद तीन पार्टियों से गठबंधन कर तोड़ा है। ऐसे नेताओ ने दूसरी पार्टियों से धोखा किया, उन पर कौन विश्वास करेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के बिना सरकार नहीं बनेगी।
बता दे कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चौटाला परिवार में आपसी फुट को खत्म करने के लिए दोनों परिवारों को समझौता करने की अपील की है, जिसे आज अभय चौटाला ने साफ तोर पर मानने से मना कर दिया। अभय चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वहीं, अभय चौटाला ने इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, मक्खन लाल सिंगला इनेलो की टिकट और वोट बैंक से ही विधायक बने थे। उन्होंने कहा कि जितने भी विधायक इनेलो छोड़कर दूसरी पार्टी में गए हैं, उनको कही मान सम्मान नहीं मिलेगा, जबकि इन विधायकों को इनेलो में खूब मान सम्मान मिलता था। उन्होंने दो टूक में कहा कि ऐसे विधायकों की इनेलो में एंट्री नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *