Bhiwani Accident: भिवानी में धुंध के कारण सड़क हादसा, एम्बुलेंस सहित 4 वाहन भिड़े, ट्राली पलटने से हुआ हादसा

Bhiwani Loharu Highway Accident: हरियाणा के भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे-709E पर धुंध के कारण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे (Bhiwani Accident) में 4 वाहन आपस में…

Bhiwani Loharu Highway Accident:

हरियाणा के भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे-709E पर धुंध के कारण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे (Bhiwani Accident) में 4 वाहन आपस में भिड़े गए. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार भिवानी लोहारू रोड पर एक तूड़े से भरी ट्राली रात को पलट गई. जिसके कारण रोड भी बाधित हो गया. वहीं रात को धुंध भी अधिक थी, जिसके कारण दृश्यता काफी कम रही. इसके चलते एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गई. सड़क हादसे में एम्बुलेंस सहित 4 वाहन भिड़ गए.

Bhiwani Accident, ट्राली से टकराई एंबुलेंस-

भिवानी के एंबुलेंस कंट्रोल रूम के फ्लीट मैनेजर नवदीप ने बताया कि जुई से एंबुलेंस मरीज को लेकर भिवानी आई थी. इसके बाद एंबुलेंस भिवानी से वापस जुई जा रही थी. इसी दौरान लोहारू रोड पर ट्राली पलटी हुई थी और रात करीब डेढ़ बजे रात को धुंध के कारण दृश्यता काफी कम थी. जिसके कारण एंबुलेंस ट्राली से टकरा गई. हालांकि इस हादसे में एंबुलेंस तो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को गंभीर चोटें नहीं आई. वहीं इस दौरान 4-5 वाहन पलटी हुई ट्राली से भिड़े हैं.

अन्य खबरें जानें-
Himachal: हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री की आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों को लेकर टिप्पणी पर अधिकारीयों ने जाताई कड़ी आपत्ती, जानिए क्या है मामला?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *