Bengal Election Results:
पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है. बंगाल में बीजेपी पहली बार सत्ता में आकर इतिहास बना रही है. इस बीच सबसे चर्चित सीट भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पर सोमवार को भारी बवाल हो गया. यहां स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि 12वें राउंड की घोषणा बीच में ही रोकनी पड़ी. यह एक वीवीआईपी सीट है जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. शुभेंदु अधिकारी भी मतगणना केंद्र के भीतर पहुंचे. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी इस समय ममता बनर्जी से पीछे चल रहे हैं. हंगामे के चलते ही 12वें राउंड की घोषणा में देरी हो रही है.
जबरन केंद्र से बाहर धकेला
बताया जा रहा है कि, मतगणना केंद्र के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विपक्षी दलों के एजेंटों ने गंभीर आरोप लगाए. एजेंटों का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों या एजेंटों ने उन्हें जबरन केंद्र से बाहर धकेला. इस आरोप के बाद सेंटर पर शोर-शराबा शुरू हो गया और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मतगणना प्रक्रिया को बाधित किया गया. फिलहाल चुनाव अधिकारी मामले को शांत कराने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं.चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
पुलिस बल की तैनाती
शुरुआती बढ़त के बाद अब बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं. हालांकि, 12वें राउंड की आधिकारिक घोषणा रुकने की वजह से अंतिम तस्वीर साफ होने में कुछ और समय लग सकता है. भवानीपुर की इस जंग पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यह सीट राज्य की सत्ता का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभा रही है. फिलहाल भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
अन्य ख़बरें जानें-
PUNJAB Vigilance Bureau registered a case against former Manager, Punjab Gramin Bank
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



