न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरूग्राम नगर निगम का चुनाव 24 सितंबर को होगा। इसको लेकर सारी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक सितंबर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। वहीं चुनावी गहमागहमी के बीच राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में फूट भी पड़ गई है। कारण कि प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने पलट दिया है।
- हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को पलटा
- पार्टी सिंबल पर गुरुग्राम निगम चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस
- हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ ने लगाई रोक
- अशोक तंवर ने शुक्रवार को कही थी पार्टी सिंबल पर लड़ने की बात
- निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में पड़ी फूट
- गुरुग्राम के कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हुई गुप्त बैठक
- पूर्व मंत्री धर्मवीर गाबा की अगुवाई में जुटे गुरुग्राम के कांग्रेस नेता
- पूर्व मंत्री राम धर्मपाल, सुखबीर कटारिया भी रहे मौजूद
- बैठक के बाद पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा बयान
- कहा कांग्रेस ने पहले कभी निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा
- पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने अशोक तंवर पर साधा निशाना
- कहा प्रदेश अध्यक्ष ने किसी से सलाह किए बिना फैसला किया
नगर निगम चुनाव का पूरा कार्यक्रम
दरअसल गुरूग्राम नगर निगम के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में आपसी खींचतान भी देखने को मिल रहा है। इसी का नतीजा हुआ है कि नामांकन भरे जाने के ऐन पहले पार्टी दो फाड़ में बंट गई है। खैर, हम आपको बता रहे हैं कि आखिर गुरूग्राम नगर निगम चुनाव का कार्यक्रम क्या है।
1 सितंबर – चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
8 सितंबर – नामांकन पत्र भरे जाएंगे, आखिरी तारीख 13 सितंबर होगी
14 सितंबर – उम्मीदवार को तय फॉरमेट में सूचना देनी होगी
14 सितंबर – सुबह 11.30 बजे से होगी नामांकन पत्रों की जांच
15 सितंबर – शाम 3 बजे तक नाम वापसी, उसके बाद होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन
24 सितम्बर – सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान। मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना।
