Faridabad में कैबिनेट मंत्री के घर विराजे बप्पा, गणमान्यों का लगा जमावड़ा , गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

फरीदाबाद , 14 सितंबर आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में…

फरीदाबाद

फरीदाबाद , 14 सितंबर

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी अपने निवास स्थल पर भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गणपति बप्पा का स्वागत किया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और श्याम सिंह राणा, तथा राज्य मंत्री राजेश नागर सहित कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया।गणपति स्थापना के साथ ही पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

बताया जा रहा है कि यह तीन दिवसीय गणपति उत्सव है। कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी गणपति उत्सव में शामिल हो सकते हैं।कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अन्य खबरें जानें-

ਮਰਹੂਮ ਸਰਪੰਚ ਪਿਤਾ ਦੀ ਬਰਸੀ ਦਾ ਅਨੋਖਾ ਅੰਦਾਜ਼: ਪੂਰਾ ਥਿਏਟਰ ਬੁੱਕ ਕਰਵਾ ਕੇ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਦਿਖਾਈ ‘ਹਨੂਮਾਨ ਅੰਸ਼’ ਫ਼ਿਲਮ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *