मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप, पढ़िए पूरी खबर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुंडू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुंडू ने कहा कि शहर में बनने वाली सड़कों, शुगर मिलों में शीरा खरीद और पार्किंग बनाने में बड़ा गोलमाल किया गया है।

इसके साथ ही बलराज कुंडू ने ये भी साफ तौर पर कह दिया है कि अगर इस मामले में जांच नहीं की गई, तो वो सरकार से अपना समर्थन वापस लेने में समय नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार को लेकर वो विधानसभा में भी सवाल उठाएगे कि आकिर सीएम मनोहर लाल चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। बलराज कुंडू ने दुष्यंत चौटाला और दीपेंद हुड्डा को प्रदेश का भविष्य बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *