ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत का परचम लहराने वाली हरियाणा की बेटी बबीता फौगाट 1 दिसंबर को विवेक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 2 दिसंबर को रिसेप्शन दिल्ली में होगा। जिसके चलते बुधवार को बबीता फौगाट शादी में निमंत्रण देने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची। पीएम मोदी ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दी।
शादी को लेकर बबीता के भाई राहुल ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिलहाल सभी को कार्ड बांटे जा रहे हैं। शादी चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली मेें होगी। 2 दिसंबर को रिसेप्शन दिल्ली में होगा। बता दें कि शादी में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, सनी देओल समेत अन्य बॉलीवुड और खेल की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
बता दें कि बबीता के मंगेतर विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। साल 2018 में उन्होंने भारत केसरी पुरस्कार जीता था। 18 मई को बबीता और विवेक की सगाई हुई थी।


