ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूपी के बड़े नेता और समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन रद्द कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ते समय आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की उम्र पूरी नहीं थी और इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था, जांच के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।
अब्दुल्ला के खिलाफ BSP उम्मीदवार ने की थीे शिकायत
बतादें अब्दुल्ला आजम के खिलाफ बसपा उम्मीदवार नवाब काजिम अली ने शिकायत दर्ज की थी, शिकायत में आरोप लगाया गया कि चुनाव के वक्त अब्दुल्ला 25 साल के नहीं थे,इसी शिकायत पर सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट जस्टिस एसपी केसरवानी की बेंच ने ये फैसला सुनाया

