अष्टकोणीय आकार दे बनाया जायेगा अयोध्या का राम मन्दिर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 6 दिस्मबर 1992 से छिड़े विवाद पर नवम्बर 2019 मे हिन्दू पक्ष में फैसला सुनाया गया और अब इस मन्दिर के निर्माण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 6 दिस्मबर 1992 से छिड़े विवाद पर नवम्बर 2019 मे हिन्दू पक्ष में फैसला सुनाया गया और अब इस मन्दिर के निर्माण कार्य को शुरू करने के विषय में चर्चा की गयी है। अब देखना ये होगा कि, अयोध्या में कैसा होगा प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर? राम मन्दिर से जुड़े और भी कई सवाल धर्माथियों के मन में कौतूहल मचा रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों ना, लंबे वर्षो से चली कानूनी लड़ाई के बाद राम मन्दिर बनता देखने का सोभाग्य देश की जनता को प्राप्त हुआ है। इस विषय में दिल्ली में ट्रस्ट की पहली बैठक में मन्दिर के नक्शे को लेकर चर्चा की गई है।

कैसा होगा प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर !

मंदिर आंदोलन के अगुआ विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने चंद्रकांत सोमपुरा से राम मन्दिर का माडल तैयार करवाया था पर क्या उसी के आधार पर ये मंदिर बनाया जायेगा, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। हां, ये जरूर कहा जा रहा है कि, मंदिर भगवान विष्णु के पसंदीदा अष्टकोणीय आकार में बनाया जायेगा। ये पूरा मंदिर सफेद पत्थरों से बनाया जायेगा और भव्य राम मंदिर की ऊंचाई 128 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी। दो मंजिला बनाये जाने वाले मंदिर में 212 स्तंभ होंगे। साथ ही बतादें मंदिर में पांच प्रवेशद्वार होंगे।

Image result for Ram Mandir Map

कब शुरू होगा निर्माण कार्य
सूत्रों के मुताबिक मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल 2020 से शुरू किया जायेगा और 2024-2025 तक इसे पूरा रूप दिया जा सकेगा। जिसकी तैयारी पिछले लंबे समय से शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *