इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और महज 5 दिनों के अंदर ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिय़ा। फिल्म ने मंगलवार को 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये और चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 144.13 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार पड़ी धीमी
सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे चल रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।फिल्म ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन इसकी कमाई घटकर 2 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पांचवें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही ‘बंटवारा 1947’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 30.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘आवारापन 2’ की मजबूत कमाई को देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में और इजाफे की उम्मीद है। हालांकि, इसके आगे बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की चुनौती भी आने वाली है।
अन्य खबरें जानें-
Hockey World Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, शाम 6:30 बजे हाई-वोल्टेज महामुकाबला

