BJP ने 12 महिलाओं को उतारा चुनाव मैदान में

Online Desk/Living India News: BJP ने 12 महिलाओं को उतारा चुनाव मैदान में देश में लड़कियां बढ़ी हैं, लेकिन राजनीति में आई गिरावट सम्बंधित ख़बरेंBig…

Online Desk/Living India News: BJP ने 12 महिलाओं को उतारा चुनाव मैदान में

देश में लड़कियां बढ़ी हैं, लेकिन राजनीति में आई गिरावट

हरियाणा सहित पूरे देश में जन -जागरूकता मुहीम और कड़े कानूनों के कारण, लड़कों की आबादी की तुलना में लड़कियों की संख्या में वृद्धि हुई है पर राजनीति (राजनीति) में उनकी भागीदारी में गिरावट आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 56 महीने पहले हरियाणा के पानीपत से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका असर हरियाणा में ही नहीं, पूरे देश में देखा गया है।

हरियाणा में जागरूकता के कारण लिंग अनुपात में काफी सुधार देखा गया तथा यह पांच सैलून में 871 से 922 तक पहुँच गया है। बेटियों के प्रति समस्त राज्यों में लोगो का दृष्टिकोण बदला। हरियाणा के सभी 22 जिलों में लिंगानुपात में सुधार हुआ है, लेकिन राजनीति में महिलाओं की भागीदारी में गिरावट आई है।

अब जब हरियाणा विधान सभा चुनाव होने जा रहे हैं, तो ऐसे में यह बताना जरुरी है कि देश की राष्ट्रीय पार्टियों ने पिछली बार से कम महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वहीँ कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में कुछ अधिक महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी है।

सत्ताधारी भाजपा ने तीन महिला विधायकों का टिकट काट दिया और केवल 12 महिलाओं को मैदान में उतारा है, जिसमे आदमपुर सीट से, टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगट और पहलवान बबीता फोगट का नाम शामिल है। एक गैर सरकारी संगठन ‘क्राइ ‘ ने अपने एक सर्वेक्षण में कहा है कि, 87 प्रतिशत लड़कियों के स्कूल जाते समय परिवार से मिला सबसे अधिक उत्साह , उनकी सकरात्मक सोच व्यक्त करता है। शिक्षित लड़कियों की कम उम्र में शादी करने की संभावना कम होती है पर लड़कियों के खिलाफ अपराध अभी भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

NCRB के अनुसार, वर्ष 2016 के दौरान भारत में कुल 70,394 लड़कियां लापता हुईं है, जिनमे से 39,842 लड़कियों का अपहरण और 16,683 लड़कियों के बलात्कार के मामले दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *