नागोया,2 अक्तूबर
एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्तूबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक बन गया।मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा में चीन की मुक्केबाज को हराकर 5-0 से जीत दर्ज की।भारतीय महिला रिकर्व तीरदांजी में खिलाडियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार गोल्ड मेजल अपने नाम किया। मिक्स्ड रिकर्व टीम ने भी फाइनल में सिल्वर मेडल पहली बार जीता है।नौकायान में नेत्रा कुमानन ने फाइनल मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
लवलीना ने किया जन्मदिन के दिन गोल्ड पर कब्जा
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75किग्रा वर्ग में चीन की मुक्केबाज जियाई बाऊ को 5-0 से हराकर स्वर्ण मेडल अपने नाम कर लिया। लवलीना ने गोल्ड मेडल जीतकर 12 साल का सूखा खत्म किया है। इससे पहले 2014 में मैरी कॉम ने मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीता था। आज लवलीना का जन्मदिन भी है।लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में भारत का पहला बॉक्सिंग गोल्ड दिलाया।
रिकर्व में महिला टीम ने कोरिया को 5-3 से हराकर जीता गोल्ड
महिला रिकर्व टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम मोहता ने दबाव के पलों में शानदार प्रदर्शन किया और एशियन गेम्स के इतिहास में देश की झोली में आया रिकर्व कैटेगरी में पहला गोल्ड मेडल हैं।
वॉलीबॉल में भारत की जीत
वॉलीबॉल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया।अब टीम का अगला मुकाबला कल 5वें स्थान के लिए कत्तर या थाईलैंड की टीम से होगा।
महिला सेलिंग टीम को मिला कांस्य पदक
भारतीय महिला सेलिंग टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। यह स्पर्धा एक दिन पहले हुई थी, जिसमें भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। लेकिन बाद में चीन की जोड़ी को अयोग्य करार देने के बाद भारतीय जोड़ी हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा ने कास्य पदक अपने नाम कर लिया।
मेडल टैली में भारत 6वें स्थान पर
भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के चलते देश मैडल टैली में 6वें स्थान पर है। जहां देश के झोली में आए कुल पदकों की संख्या 70 हो गई है।जिसमें गोल्ड मेडल 12 , सिल्वर मेडल 24 औऱ कांस्य पदक की संख्या 34 हैं।
आज के अन्य मुकाबले
आज मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा 57 किग्रा में चीन के खिलाड़ी से गोल्ड मेडल मुकाबले में भिडेंगे।अंकुश पंघाल 80 किग्रा में कोरिया के खिलाड़ी से गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए मैच खेलेंगे।भारतीय महिला हॉकी टीम आज फाइनल मुकाबले में चीन की टीम के साथ भिडेगी।कुश्ती में सुजीत कलकल 65 किग्रा व प्रिया मलिक 76 किग्रा और रजत रूहल 125 किग्रा , दीपांशी 50 किग्रा मेडल के लिए खेलेंगे।
अन्य खबरें जानें –



