दिल्ली ,2 अक्तूबर
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की, कईं रूटों को डाइवर्ट किया गया है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी राजधानी के 11 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैंसला किया है।
11 मेट्रो स्टेशन बंद
DMRC यानि कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अगले आदेश तक जनपथ, पटेल चौंक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैंसल लिया है।कुछ स्टेशनों जैसे कि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यात्रियों को मेट्रो बदलने में परेशानी नहीं होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रूट को लेकर एडवाइजरी जारी की है।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, पार्लियामेंट स्ट्रीट और अशोक रोड के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने जंतर-मंतर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है वें इन रास्तों से जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, धारा 163 लागू
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण की ओर से बुलाया गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इंकार कर दिया।ये प्रदर्शन वोटर लिस्ट के SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद को हटाने से लेकर है। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में BNS की धारा 163 लागू की हुई है।
5000 से ज्यादा जवान तैनात
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाते हुए रास्तों पर बैरिकेडिंद की हुई है।पूरे इलाके में 5000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।सुरक्षा को लेकर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।

