जापान , 18 सितंबर
Asian Games 2026 में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं।आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला मेजबान जापान के साथ निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। जहां भारतीय शेरनियों ने मेजबानी टीम को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भारतीय टीम ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19.5 ओवर में जापान की पूरी टीम को 57 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया। श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी करेत हुए 4 विकेट अपने नाम किए । शेफाली वर्मा ने 2 और दीप्ति शर्मा औऱ श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
शेफाली ने 5 ओवर में खत्म किया मैच
महज 58 रनों का लक्ष्य करने उतरी भारतीय टीम ने 5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। गुनालन कमालिनी और भारती फुलमाली के आउट होने के बाद शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली।शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष 12 रन बनाकर नाबाद रही।
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 20 सितंबर को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा।भारतीय टीम 2023 के एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है।
अन्य खबरें जानें –
Blood donation camp in Kalayat : युवओं और समाजसेवियों ने लिया बढ-चढकर हिस्सा, 60 यूनिट रक्त एकत्रित

