Child labor rescued in Ambala : बाल मजदूरी के नाम पर लाए 10 बच्चों का रेस्क्यू , राइस मिल में धकेलने की थी तैयारी

अंबाला, 18 सितंबर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बीती रात पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से  GRP, RPF और समाजसेवी संस्थाओं ने 10 बच्चों का रेस्क्यू…

अंबाला

अंबाला, 18 सितंबर

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बीती रात पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से  GRP, RPF और समाजसेवी संस्थाओं ने 10 बच्चों का रेस्क्यू किया।यें बच्चे बिहार के कटिहार से हरियाणा और पंजाब में मजदूरी के लिए लाए जा रहे थे।

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 10 बच्चों को राइस मिल में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा है। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें मजदूरी के लिए 2000 रुपये एडवांस और हर महीने 12 से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।

तीन बच्चों को करनाल के तरावड़ी की राइस मिल और सात बच्चों को पंजाब के लुधियाना और अमृतसर की राइस मिल में काम पर लगाया जाना था।फिलहाल सभी बच्चों का मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति अंबाला के समक्ष पेश किया गया था और बाद में उन्हें शेल्टर होम भेज दिया गया।

इस मौके पर मानव तस्कर रोधी इकाई के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजतिलक ने बताया कि सूचना मिलने पर वे टीम के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर इस प्रकार की छापेमारी करते हैं। सूचना मिलने पर ही अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यह कार्रवाई की गई। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को मेडिकल के बाद बाल कल्याण समिति अंबाला को सौंप दिया गया है।

अन्य खबरें जानें –

Asian Games 2026: भारत की बड़ी जीत , जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *