Asian Games 2026: 60वें मिनट में अभिषेक के ‘गोल्डन गोल’ ने कराई हॉकी के फाइनल में एंट्री, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

नागोया, 1 अक्तूबर एशियन गेम्स 2026 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।…

पुरुष हॉकी टीम

नागोया, 1 अक्तूबर

एशियन गेम्स 2026 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया, जहां आखिरी 1 मिनट तक रोमांच बना रहा, आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की।

भारत की दमदार शुरूआत

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें और 13वें मिनट में गोल कर दमदार शुरूआत दिलाई।10 मिनट बाद 23वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

पाकिस्तान की दमदार वापसी

भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 कर दिया था। लेकिन फिर पाकिस्तान ने दमदार वापसी की और दूसरे क्वार्टर के अंत में अबु महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल दागा।तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान के  हनन शाहिद ने  गोल किया।चौथे क्वार्टर के शुरुआत में वहीद राणा ने गोल कर स्कोर 3-3 बराबरी पर कर दिया।

आखिरी सेकंड में भारत के पक्ष में आया मैच

मुकाबले में एक बार लगा कि मैच ड्रॉ की ओर जा रहा है। लेकिन 60वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर 4-3 से टीम को जीत दिला दी।इसी गोल के चलते पिछले 10 सालों से पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे भारत के अजेय अभियान लगातार जारी है।

अब भारतीय टीम की निगाहें गोल्ड पर

अब 3 अक्तूबर को पुरुष हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम मलेशिया या साउथ कोरिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से खेलेगी।अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाएगी तो वह सीधे 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी।महिला हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला 2 अक्तूबर को दोपहर 3.30 बजे चीन के साथ होगा।

 अन्य खबरें जानें –

Horrific road accident in Gurdaspur: ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *