ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर पार्टी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं। तंवर ने एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोला है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि, कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी को खा रहे हैं और पीदे धकेल रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान, अशोक तंवर ने काग्रेस पर एक बार फिर टिकट बेचने के आरोप को दोहराया। कहा कि, कांग्रेस के 22 टिकट बेचे गए हैं।

