ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का शनिवार पर दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। उनके निधन से बीजेपी में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं विपक्ष भी दुख मना रहा है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/1386541128175510/
राजनेताओं से लेकर फिल्म जगत के सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं पीएम मोदी भी उनके निधन पर भावुक हुए।
जेटली का रविलार को दोपहर बाद निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली की पार्थिव देह सुबह 11 बजे से अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी गई। अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 66 वर्षीय जेटली ने शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके जेटली को कैंसर हो गया था।

