ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देश खुशी में डूबा है, वहीं पाकिस्तान ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट इस कदर बढ़ गई है कि वे मुस्लिम देशों और अपने मित्र देशों से लगातार गुहार लगा रहे हैं।
वहीं भारत के इस ऐतिहासिक कदम के लिए पाकिस्तान की झोली में निराशा के अलावा कुछ भी नहीं बचा है और कोई भी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ा रहा है। पाकिस्तान कश्मीर विवाद को बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश करता रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि, भारत अधिकृत जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय तौर पर विवादित क्षेत्र है। इस अंतरराष्ट्रीय विवाद में एक पक्ष होने के नाते पाकिस्तान इस अनुचित कदम का विरोध करने के लिए हर विकल्प का इस्तेमाल करेगा।


