Poonch Pak Drone: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा परा से आए पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना ने की फ़ायरिंग

Pak Drone In Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एलओसी में पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन…

Poonch Pak Drone: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा परा से आए पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना ने की फ़ायरिंग

Pak Drone In Poonch:

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एलओसी में पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने फायरिंग की। ड्रोन कुछ देर तक दिगवार इलाके में मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर लौट गया।

बीते तीन दिनों में दूसरी बार सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर सैनिकों ने फायरिंग की। सेना के जवानों ने सुबह करीब 6.10 बजे दुश्मन ड्रोन को देखा और उसे नीचे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। इसके बावजूद, ड्रोन गोलियों से बच निकला और तुरंत पाकिस्तान की ओर लौट गया।

इस घटना के बाद, सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है कि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार के हथियार या नशीले पदार्थों की एयरड्रॉपिंग न की गई हो। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Accident: गुरदासपुर में कार ने लंगर सेवा से लौट रही महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, चालक फरार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *