ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 18 सिख रेजिमेंट के सिपाही जसवीर सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से अपने दो सीनियर ऑफिसर हवलदार हरदीप सिंह और नायक हरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी | जिसके बाद जसवीर सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली |
गांव में फैली शोक की लहर
घटना के बाद गांव राजगढ़ में शोक की लहर फैल गई | परिजनों का कहना है कि फौज के किसी भी अधिकारी ने मामले में कोई शिकायत नहीं की थी कि उसका किसी के साथ झगड़ा भी है | फिर अचानक वो किसी पर गोली क्यों चलाएगा | फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है ।


