12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, सीएम के पीए ने दिया आश्वासन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में पीड़ित छात्रा और उसके परिजन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के से मिलने उनके निवास स्थान पर पंहुचे |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में पीड़ित छात्रा और उसके परिजन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के से मिलने उनके निवास स्थान पर पंहुचे | परिजन ज्ञापन देने पंहुचे लेकिन सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई | दरअसल मामला रोहतक का है जहां 12वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई थी |

परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद डेढ़ महीने तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई | परिवार के लगातार महिला हैल्प डैस्क, एसपी और आईजी के पास चक्कर लगाने के बाद 28 अगस्त को मामला दर्ज करके पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है | हालांकि सीएम के पीए ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है |

Watch Video

https://youtu.be/6bY3l4Je7gU

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *