ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनैलो के प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने कुरुक्षेत्र के गांव पलवल से रविवार को अपनी चुनावी जनसभाएं शुरू की | करीब 22 गांवों का दौरा करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी अर्जुन ही जीतेगा।
‘उन्होंने कहा कि वे चुनावी दंगल में विपक्षियों की तरह बाते करने नहीं लोगों को सुनने आया हैं ताकि अधिक से अधिक काम कर सकें, उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जैसे चावल उत्पादक क्षेत्र में चावल उद्योग को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहाकि आज की सरकार किसानों का हित नहीं कर रही है |
वर्तमान सरकार के पांच सालों में एक भी साल ऐसा नहीं गया जब किसानों ने धरना प्रदर्शन न किया हो, अर्जुन चौटाला ने कहाकि कुरुक्षेत्र का चुनावी महाभारत निर्णायक स्थिति में विजय हमेशा सच्चाई की हुई है |
Watch Video
