अर्जुन चौटाला ने बीजेपी पर साधा निशाना, सरकार की नियत में स्वार्थ की बदबू आती है-अर्जुन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूंडरी पहुंचे कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लिया | अर्जुन चौटाला ने कहा कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूंडरी पहुंचे कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लिया | अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज के दौर में प्रदेश का हर एक वर्ग परेशान है | सरकार की नीतियों के चलते युवा बेरोजगार हो रहे हैं | अर्जुन चौटाला ने कहा कि, नई तकनीकों से भारत आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा | उन्होने कहा कि सरकार की नीति सही नहीं है, सरकार कि नियत में ही स्वार्थ की बदबू आती है |

arjun chautala

जननायक स्वर्गीय देवीलाल की विरासत पर राजनीति करने के सवाल पर अर्जुन ने कहा कि, विरासत नाम लेने से नहीं, बल्कि देवीलाल जैसा संघर्ष और काम करने से मिलेगी | कुर्सी के मोह में जो भी ओपी चौटाला और चौ देवीलाल के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इनकी विरासत का हकदार होने का हक नहीं है |

arjun chautala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *