ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के रण में एक अर्जुन थे, अबकी बार 2019 में भी कुरुक्षेत्र के सियासी रण में अर्जुन गांडीव लिये खड़े हैं | ये हैं इनेलो के अर्जुन, चौटाला परिवार की राजनीतिक विरासत के साथ युवाओं का जोश लिए कुरुक्षेत्र सीट पर अर्जुन चौटाला दिन रात मेहनत में जुटे हैं हालांकि अर्जुन चौटाला दावा है कि कुरुक्षेत्र में पहले भी अर्जुन की जीत हुई थी और इस बार भी अर्जुन हीं जीतेंगे लेकिन जीत हार का फैसला शस्त्रों से नहीं बल्कि जनता के वोट से होगा |
कलायत के कई गावों में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अर्जुन चौटाला ने कहा कि वो नेता के तौर पर लोगों से वोट नहीं मांग रहे बल्कि बेटा के तौर पर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं | अर्जुन चौटाला ने कहा कि मैं नेता नहीं बेटा हूं, चुनाव में 36 बिरादरी मेरी रहनुमा है |
इस दौरान अर्जुन चौटाला ने अन्य दलों और प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि किसी भी सांसद या ने उम्मीद के अनुरूप कुरुक्षेत्र का विकास नहीं होने दिया, लेकिन इस बार अगर उनकी जीत होती है तो ताऊ देवीलाल की नीतियों के साथ इलाके का विकास करेंगे | अर्जुन ने दावा किया की इसबार कुरुक्षेत्र के इस धर्मयुद्ध में ताऊ देवीलाल की नीतियों की जीत होगी।
इस दौरान जेजेपी उम्मीदवार डीडी शर्मा के गांव कैलरम में भी अर्जुन चौटाला ने प्रचार किया जहां लोगों ने इनका जोरदार समर्थन भी किया | इसके साथ ही कलायत के कई गांवों में अर्जुन चौटाला ने लोगों से वोट की अपील की इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं बड़े बुजुर्गों ने अर्जुन चौटाला का हरियाणवी अंदाज में स्वागत और अभिनंदन भी किया, इस दौरान इनेलो नेता और पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पारस मित्तल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
अर्जुन चौटाला का दावा है कि इस बार कुरुक्षेत्र की जनता उनको जरूर जिताएगी | अब देखना है कि अर्जुन चौटाला इस सियासी कुरुक्षेत्र के रण में इनेलो का पताका लहरा पाते हैं या नहीं।
Watch Video
