Pakistan Islamabad Blast:
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाक़े के इमाम बारगाह में धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं. बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ इस धमाके में कुछ (Pakistan Islamabad Blast) लोगों की मौत की भी आशंका है. इस्लामाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट इमामबाड़ा के प्रांगण में हुआ.
Pakistan Islamabad Blast-
रेस्क्यू 1122 सेवा के मुताबिक़ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जबकि आईजी इस्लामाबाद ने शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है. यह विस्फोट तरलाई के इमाम बारगाह खदीजतुल कुबरा में हुआ.



