ऑनलाइन डेस् /लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के कलाकार अनुपम खेर ने 1 मिनट 28 सेकंड का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह नसीरुद्दीन शाह का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने वीडियो में अनुपम खेर ने इशारों-इशोरों में नसीरुद्दीन शाह को नार्सिसिस्ट भी कहा है। इस दौरान अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन पदार्थों को वे खाते हैं, वह सही और गलत के बीच के अंतर को नहीं समझ सकते हैं, अनुपम ने ये भी कहा कि अपार सफलता पाने के बाद नसीरुद्दीन शाह का पूरा जीवन तनाव से भरा रहा है। अनुपम खेर ने कहा, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और विराट के खून में भारत हैं, आपक खून में क्या है।?
फ़ासले अक्सर रिश्तों में दूरी बढ़ा देते है, पर ऐसा नहीं कि मैंने
अपनो से मिलना छोड़ दिया है……. 🙂 pic.twitter.com/Xq6NNEdbIK— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 23, 2020
इससे पहले आज बॉलीवुड के दो दिग्गज नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच जुबानी जंग शुरू होई तो, इस विवाद के बीच कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने भी जवाब दिया, इस दोरान शशि थरूर ने एक ट्वीट किया, कि क्या दूसरे धर्म में शादी करना देशद्रोह है? कांग्रेस नेता ने लिखा कि आप अपने दोस्त को बचा सकते हैं, लेकिन इस तरह के तर्कों के साथ नहीं जो आपने अपने इन ट्वीट्स में गिनाए हैं।
जानिए क्या लिखा था स्वराज कौशल ने?
बतादें कि, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने नसीरुद्दीन और अनुपम खेर के विवाद में एक कई ट्वीट किया था, अपने ट्वीट में उन्होंने अनुपम खेर के बयानों का बचाव किया था, इस दौरान वहा नसीरुद्दीन पर जमके बरसे थे। बतादें स्वराज ने लिखा कि देश ने तुम्हें इतना कुछ दिया है, लेकिन तुम फिर भी पूरी तरह से निराशा से भरे हो।

