ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं | कर्मचारियों के प्रति सख्त रुख अख्तियार करने वाले विज ने इस बार कर्मचारियों को चेतावनी दी है | उन्होने कहा कि, विकास कामों में अड़ंगा फंसाने वाले कर्मचारियों का वो इस बार पक्का इलाज करेंगे |
वहीं विज ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों की करारी हार के बाद अब विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल होने की कोशिश में हैं | विज का कहना है कि वो कूड़ा करकट को बीजेपी में शामिल नहीं करेंगे |
Watch Video
