ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गब्बर मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है। इस बार अनिल विज ने प्रियंका गांधी पर बोलते हुए कहा कि, जिसे अपने दादा के धर्म के बारे में कुछ भी नहीं पता, उसे हिंदू धर्म के बारे में क्या पता होगा ?
अनिल विज का कहना है कि, प्रियंका गांधी को अपने दादा के धर्म के बारे में जानकारी लेनी चाहिए, ये बाते अनिल विज ने प्रियंका गांधी के उस बयान को लेकर कहीं हैं, जिसमें प्रियंका ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र पर टिप्पणी की थी।
