ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, कांग्रेस सहित देश की बड़ी विपक्षी पार्टियां बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहीं है।
तो वहीं CAA-NRC के मुद्दे पर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि, हम CAA-NRC को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगे। यही नहीं ममता बनर्जी ने इस कानून को संविधान विरोधी और अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार दिया।

