जुलाना में NH-352 पर अज्ञात वाहन ने छात्राओं की स्कूटी को मारी टक्कर ,1 छात्रा की मौत ,पुलिस ने किया केस दर्ज

जुलाना , 2 सितंबर जुलाना से गुजरने वाले NH -352 पर ब्राह्मणवास गांव के पास अज्ञात वाहन ने  एक स्कूटी को टक्कर मार दी ।…

जुलाना

जुलाना , 2 सितंबर

जुलाना से गुजरने वाले NH -352 पर ब्राह्मणवास गांव के पास अज्ञात वाहन ने  एक स्कूटी को टक्कर मार दी । स्कूटी पर 3 छात्रा (स्वीटी,मानसी और आंचल) जुलाना से राजकीय महिला कॉलेज लाखनमाजरा में पढ़ने के लिए जा रही थी, टक्कर लगने के कारण दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा घायल अवस्था में उन्हें जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए PGIMS रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान स्वीटी  वासी लजवाना खुर्द के तौर पर हुई है। वहीं छात्रा मानसी वासी गांव मालवी का PGIMS रोहतक में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस द्वारा CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

जुलाना में NH-352 पर अज्ञात वाहन ने छात्राओं की स्कूटी को मारी टक्कर ,1 छात्रा की मौत ,पुलिस ने किया केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *