RBI Vacancies:
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए आच्छा मौका है। आरबीआई में ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य युवा www.opportunities.rbi.org.in पर जाकर अंतिम तिथि चार फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान भी चार फरवरी तक करना होगा। परीक्षा 28 फरवरी से पहली (RBI Vacancies) मार्च के बीच प्रस्तावित है।
291 पद अनारक्षित-
रिक्तियों में 291 पद अनारक्षित हैं। 83 पद ओबीसी, 51 ईडब्ल्यूएस, 58 एसटी और 89 एससी के लिए आरक्षित हैं। आयुसीमा की बात करें तो 18 वर्ष से 25 वर्ष यानी अभ्यर्थी का जन्म 02/02/1996 से पहले और 01/02/2003 के बाद न हुआ हो। एससी, एसटी को अधिकतम आयुसीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।



