Yamunanagar Blast: यमुनानगर में सीएमओ ऑफिस बिल्डिंग में धमाका, बड़ा हादसा टला, जानिए क्या रहा कारण?

Yamunanagar Blast: हरियाणा के यमुनानगर में सिविल अस्पताल परिसर के सीएमओ कार्यालय की बिल्डिंग में देर रात एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस…

Yamunanagar Blast: यमुनानगर में सीएमओ ऑफिस बिल्डिंग में धमाका, बड़ा हादसा टला, जानिए क्या रहा कारण?

Yamunanagar Blast:

हरियाणा के यमुनानगर में सिविल अस्पताल परिसर के सीएमओ कार्यालय की बिल्डिंग में देर रात एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस जोरदार धमाके से तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए और छज्जे से एक भारी पिल्लर नीचे खड़ी सरकारी गाड़ी पर जा गिरा।

खिड़की का कांच चकनाचूर-

प्राथमिक जांच में solar वाटर टैंक फटने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे सिविल अस्पताल परिसर में अचानक तेज धमाके की आवाज गूंजी। धमाके के बाद लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए। जब लोग सीएमओ कार्यालय की बिल्डिंग की ओर पहुंचे तो देखा कि तीसरी मंजिल की खिड़की का कांच चकनाचूर हो चुका है। छज्जे से टूटकर गिरा एक बड़ा पिल्लर नीचे खड़ी सरकारी गाड़ी के ऊपर पड़ा हुआ है। चारों ओर कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे और दृश्य काफी भयावह था।

वाटर टैंक फटा-

धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ और मरीजों के तीमारदार मौके पर पहुंचे और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. जितेंद्र भी अस्पताल पहुंचे और पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि जांच के दौरान छत पर सोलर सिस्टम के पास लगा एक solar वाटर टैंक फटा हुआ मिला है। आशंका है कि टैंक में किसी कारण से गैस भर गई होगी, जिससे ब्लास्ट हुआ।

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि, मैं रात को बाहर टहल रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। पहले तो समझ नहीं आया क्या हुआ, फिर देखा कि लोग सीएमओ ऑफिस की तरफ भाग रहे हैं। वहां पहुंचा तो देखा कि छज्जे से बड़ा पिल्लर टूटकर गाड़ी पर गिरा हुआ है और चारों तरफ कांच फैला हुआ है।

छज्जे से पिल्लर टूटकर-

रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि छज्जे से पिल्लर टूटकर गिरा है। मौके पर पहुंचकर हमने निरीक्षण किया। छत पर वाटर टैंक फटा हुआ मिला है। प्राथमिक तौर पर यही प्रतीत होता है कि टैंक ब्लास्ट हुआ है। पीडब्ल्यूडी को सूचना दे दी गई है, वे तकनीकी जांच करेंगे। फिलहाल प्रभावित हिस्से को सुरक्षित किया जा रहा है और लोक निर्माण विभाग द्वारा बिल्डिंग की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-
Punjb Vigilance Bureau nabs Clerk red handed accepting bribe of Rs 2700, arrested based on a complaint
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *